मुक्तेश्वर :- नैनीताल, उत्तराखण्ड

Mukteshwar

मुक्तेश्वर 

मुक्तेश्वर भारत देश के उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित है। मुक्तेश्वर उत्तराखंड में कुमाऊं की पहाड़ियों में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह कुमाऊँ की पहाडियों में २२८६ मीटर (७५०० फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से आप नंदा देवी, त्रिशूल आदि हिमालय पर्वतों की चोटियाँ देख सकते है। यहाँ एक पहाड़ी के ऊपर एक मन्दिर है जो २३१५ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह मंदिर मुक्तेश्वर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर शिव भगवान को समार्पित है। यहां भगवान शिव के साथ ब्रह्मा, विष्णु, पार्वती, हनुमान और नंदी की प्रतिमा विराजमान हैं। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मंदिर के बाहर आपको लंगूर  देखने को मिल जाएगी। यहां पर शिवरात्रि में बहुत भीड रहती है। 
मुक्तेश्वर 


मुक्तेश्वर मंदिर के पास चट्टानों में चैली की जाली है। ये जगह मुक्तेश्वर मंदिर के पास स्थित है। यहां पर आपको पहाड़ पर चढ़ाई करनी होती है तब जाकर आप यहां पहुच सकते है। ऐसा माना जाता है कि यहां देवी और राक्षस के बीच युद्ध हुआ था। यहां पहाड़ की चोटी है जिसकी सबसे ऊपर वाली चट्टान पर एक गोल छेद है। जिसके बारे में मान्यता है कि अगर कोई निःसंतान स्त्री इस छेद में से निकल जाए तो उसे संतान की प्राप्ति होती है। पहाड़ की चोटी से आप घाटी का सुंदर नजारा दिखता है।

चैाली की जाली

मुक्तेश्वर से आप उगते हुए सूरज का सुंदर नजारा देख सकते है।  
वैसे आप यहां पर साल में कभी भी जा सकता है परंतु यहां जाने का उचित समय मार्च से जून और अक्टूबर से नवंबर तक है। अगर आप गर्मियों में यहां जाएं तो हल्के ऊनी कपड़े और सर्दियों में जाएं तो भारी ऊनी कपड़े साथ ले जाएं। जनवरी में यहां बर्फबारी भी हो जाती है।

कैसे पहुचे 

यह दिल्ली से 350 किमी की दूरी पर स्थित है। आप दिल्ली से मुरादाबाद-हल्द्वानी-काठगोदाम-भीमताल से सडक मार्ग से होते हुए पहुच सकते है। 

काठगोदाम में रेल्वे स्टेशन स्थित है। काठगोदाम से मुक्तेश्वर 73 किमी की दूरी पर स्थित है। आप बस या टैक्सी से आसानी से पहुॅच सकते है। 

अगर आप वायु मार्ग से आना चाहते है तो नजदीकी हवाईअड्डा पंतनगर है जो मुक्तेश्वर से लगभग 100 किलोमीटर पहले है।

No comments:

Danteshwari Temple in Dantewada, Chhattisgarh दंतेश्वरी मंदिर  दंतेश्वरी मंदिर छतीसगढ राज्य के बस्तर क्षेत्र के दतेवाडा जिले में स्थित...