पेंच राष्ट्रीय उद्यान या इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान

Pench National Park or Indira Gandhi National Park

पेंच राष्ट्रीय उद्यान या इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान 

पेंच राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान है। यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सिवनी और छिन्दवाड़ा जिलों में स्थित है। यह उद्यान पर्यटन के लिए प्रसिद्व है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान को नाम बदलकर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान रखा गया है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम इस उद्यान को दो भागों में बांटने वाली पेंच नदी के नाम रखा गया है। यह नदी उद्यान के उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर बहती है। इस उद्यान को 1993 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। पेंच राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण के लिए जाने के लिए दो गेट है। पहला गेट कर्मझिरी गाॅव में स्थित है और दूसरा टुरिया गा्रम में स्थित है। इन दोनो गेट पर वन विभाग, पर्यटन विभाग एवं प्राइवेट होटल एवं वाहनों की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहती है। 



पार्क को पर्यटकों के भमण के लिए अक्टूबर से खोला जाता है तथा जून- जुलाई के बाद भ्रमण बंद कर दिया जाता है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान में आप बाघ, नीलगाय, बारहसिंगा, हिरन, मोर, बन्दर, काले हिरन, सांभर, जंगली सुअर, सोनकुत्ता एवं अन्य जानवर तथा अनेक प्रकार के पक्षी देख सकते है। उद्यान के बीचों बीच से पेंच नदी बहती है। नदी पर एक छोटा सा तालाब है, जिस पर तोतलाडोह बांध बना हुआ है। यह बांध वन्यजीवों की पानी की आवश्यकता को पूरा करता है। इसके आलवा बांध पर बिजली बनाई जाती है एवं मछली पालन भी किया जाता है। इसकी स्थापना 1984 में की गई थी। यह पार्क महाराष्ट्र् और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। इस पार्क में हिमालयी क्षेत्र से 210 प्रकार के पक्षी ठंडा के समय आते है। इस पार्क में झाड़ियों, बेलों, पेड़ - पौधों, जड़ी बूटीयों, और घास की अधिकता है। यहाँ पर पौधों की 1200 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। 

No comments:

Danteshwari Temple in Dantewada, Chhattisgarh दंतेश्वरी मंदिर  दंतेश्वरी मंदिर छतीसगढ राज्य के बस्तर क्षेत्र के दतेवाडा जिले में स्थित...