कानवार झील पक्षी अभ्यारण्य :- बेगुसराय, बिहार

Kanwar Lake Bird Sanctuary

कानवार झील पक्षी अभ्यारण्य


यह पक्षी अभ्यारण्य भारत देश के बिहार राज्य के बेगुसराय जिले के मंझौल में स्थित है। यह अभयारण्‍य, बेगूसराय का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है जो काबर झील में स्थित है। इस अभयारण्‍य में लगभग 60 प्रजातियां, बाहर से आती है जिन्‍हे प्रवासी पक्षी कहा जाता है। वे सभी पक्षी, एशिया क उन हिस्‍सों से आते है जहां भंयकर सर्दी पड़ती है। इसके अलावा, इस अभयारण्‍य में स्थानीय पक्षी की 106 प्रजाति है। यह एक अच्छा स्थल है। यह फोटोग्राफी के लिए एक अच्छी जगह है। कावर झील एशिया की सबसे बड़ी शुद्ध जल की झील है । इस झील को पक्षी अभ्यारण्य का दर्जा सन् 1984 में बिहार सरकार ने दिया था। यह झील लगभग 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। यह पर आप विभिन्न प्रकार के पक्षी देख सकते है जैसे सारस क्रेन , ग्रेटर एडजुटेंट , ग्रेटर स्‍पॅाटेड ईगल, पेटेंड स्‍टॉर्क और सारस , ब्लैक ब्लिड वाले टर्न ,  व्हाइट बैक्‍ड गिद्ध और लांग बिल्‍ड गिद्ध आदि।

Kanwar Lake Bird Sanctuary


No comments:

Danteshwari Temple in Dantewada, Chhattisgarh दंतेश्वरी मंदिर  दंतेश्वरी मंदिर छतीसगढ राज्य के बस्तर क्षेत्र के दतेवाडा जिले में स्थित...