काबर झील :- बेगूसराय, बिहार

Kabar Jheel

काबर झील 

यह झील बेगूसराय के मंझौल प्रखंड में स्थित है। काबर झील जो एशिया के सबसे बड़े मीठे पानी के झील में से एक माना जाता है । यह झील लगभग ६४ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुई थी। किन्तु अब इसका क्षेत्रफल सिमटकर ४२ वर्ग किलोमीटर रह गया है।  काबर झील घरेलू और प्रवासी पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियों का आश्रय है। इस क्षेत्र में साइबेरिया और हिमालय क्षेत्र के पक्षी यहां सर्दियों के मौसम में देख सकते हैं.
काबर झील मछलीयों का भी प्रमुख स्रोत है और इसमें मछलियों की विभिन्न प्रजाति पायी जाती है जिसे इस क्षेत्र के लोगो में पकडतें है। यह स्थानीय मल्लाह रोजगार का भी साधन रहा है. 
कावर झील एशिया का सबसे बड़ी शुद्ध जल की झील है और यह पक्षी अभयारण्य (बर्ड संचुरी) भी है। इस पक्षी अभयारण्य में 59 तरह के विदेशी पक्षी और 107 तरह के स्थानीय पक्षी ठंडे के मौसम मे देखे जा सकते है। इस स्थल में पुरातत्वीय महत्व का बौद्धकालीन हरसाइन स्तूप इसी क्षेत्र में स्थित है।



No comments:

Danteshwari Temple in Dantewada, Chhattisgarh दंतेश्वरी मंदिर  दंतेश्वरी मंदिर छतीसगढ राज्य के बस्तर क्षेत्र के दतेवाडा जिले में स्थित...